ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

अरवल में महिला से 3 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

ARWAL : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित होती हुई दिख रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है अरवल जिले से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARWAL : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित होती हुई दिख रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है अरवल जिले से जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक महिला से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां एनएच 110 पर अपराधियों ने इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक मोथा गांव की रहने वाले मोहम्मद एहसान की पत्नी सिमरन 3 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रही थी तभी अपराधी उससे रूपए छीनकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि महिला एसबीआई बैंक से रुपये निकाल कर रजिस्ट्री ऑफिस जा रही थी. महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस ने बताया कि महिला के अनुसार अपराधी रुपये छीनकर जहानाबाद की ओर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व सदर थाना क्षेत्र के मधुबन बहादुरपुर मोड़ के पास से ईंट भट्टा के मालिक से 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे. अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता