ब्रेकिंग
Bihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तार

युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे

DELHI: रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। पीएम द्व

युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। पीएम द्वारा युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों से हैं।


रोजगार मेला को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार केवल घोषणा ही नहीं करती बल्कि काम भी करती है। उन्होंने कहा कि कि रोजगार मेला की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। दिवाली में अभी थोड़ा समय है, लेकिन पचास हजार नियुक्ति पत्र पाने वालों के परिवार के लिए यह किसी दिवाली से कम नहीं है।


पीएम मोदी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में काम कर रही है। हम न केवल नौकरियां प्रदान कर रहे हैं बल्कि पूरी प्रणाली को पारदर्शी भी बना रहे हैं। बता दें कि देश भर से चुने गए ये कर्मचारी गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग और मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न विभागों में योगदान देंगे।