ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

यह कैसी शराबबंदी ? 5 लोगों की संदेहास्पद मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

SITAMADHI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन शराब पीने

यह कैसी शराबबंदी ? 5 लोगों की संदेहास्पद मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन शराब पीने से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के सोनमन टोल में कथित जहरीली शराब से मौत की घटना की सूचना मिली है। ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


दरअसल, पुलिस को शुक्रवार की देर रात खबर मिली थी कि दो व्यक्ति की शराब पीने से तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी पर पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बाजपट्टी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को जांच के लिए भेजा। इसी दौरान एक की मौत भी हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। 


वही, इसको लेकर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर रात्रि में ही पुलिस ने छापेमारी कर संबंधित क्षेत्र से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इधर, परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम शुक्रवार को दो पुत्रों को लेकर खेत में गया था। बाद में उसने दोनों पुत्रों को लौटा दिया कि ट्रैक्टर के आने पर आना। शाम में विक्रम अन्य पांच लोगों के साथ महुआइन गांव चला गया। वापस लौटकर आया तो उसकी तबीयत खराब हो गई। विक्रम के आंखों की रोशनी चली गई थी। स्थानीय स्तर पर इलाज से ठीक हुआ, लेकिन बेहतर इलाज के लिए विक्रम को सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतकों में रामबाबू राय, विक्रम कुमार, महेश राय, अवधेश राय, संतोष महतो शामिल है।


इसके साथ ही मामले को लेकर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल थी कि दो लोगों का इलाज सीतामढ़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।