ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

यह कैसी शराबबंदी ? पहले पार्टी में जमकर छलकाया जाम फिर बीमार होने पर हुए एडमिट;अब दो की हुई मौत

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सही हालात क्या है वह

यह कैसी शराबबंदी ? पहले पार्टी में जमकर छलकाया जाम फिर बीमार होने पर हुए एडमिट;अब दो की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसके बाबजूद इस कानून की सही हालात क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम है। 


जानकारी के मुताबिक मोहनपुर थाना इलाके के जलालपुर गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसने पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शराब पार्टी देने वाले उसके साथी की जान चली गई थी। यानी कि शराब पार्टी करने वाले दो युवक अब तक दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।


वहीं, मोहनपुर के रामचंद्रपुर दशहरा गांव के प्रिंस को बीमार पड़ने के बाद से ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसकी मौत के साथ ही जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरने वालों की संख्या दो हो गयी। इससे पहले उसी गांव के विक्की की भी बीमार होने के दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और मातम दोनों का माहौल कायम हो गया है। 


मालूम हो कि,17 जुलाई को विक्की ने जलालपुर स्थित अपनी मुर्गी फॉर्म में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें इनलोगों ने शराब का सेवन किया था। इसमें विक्की और प्रिंस के अलावा रूपेश, विक्रम, पंकज और सिंकू का भी नाम शामिल था। उसके बाद रात में उल्टी और दस्त के साथ सभी को नजर की भी समस्या आने लगी। उसके बाद इनके परिजनों ने सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ  इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई थी। 


उधर, प्रिंस का इलाज चल रहा था और इनकी भी मौत की खबर सामने आई है। जबकि एक युवक को अस्पताल से परिजन घर ले आए बाकी अन्य तीन अभी इलाजरत हैं। इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद जांच के बाद गांव के ही दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि प्रिंस की मौत के बाद गांव में शव आने पर दाह संस्कार कर दिया गया।