ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता रद्द की

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से निकलकर सामने आ रही है। वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर दिया है। जब तक I

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता रद्द की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से निकलकर सामने आ रही है। वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर दिया है। जब तक ICC श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से प्रतिबंध नहीं हटाती है तब तक श्रीलंका किसी भी ICC के इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा।


दरअसल, आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में श्रीलंकाई की सरकार द्वारा दखल दिए जाने के कारण उसकी सदस्यता को रद्द किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा संचालन समिति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते गुरुवार को श्रीलंकाई सदन में पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया थी, जिसमें श्रीलंका की मौजूदा संचालन समिति को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया था।


श्रीलंका क्रिकेट में श्रीलंका की सरकार द्वारा की गई इस दखल के बाद आईसीसी ने एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। आईसीसी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार का यह फैसला पसंद नहीं आया इसलिए श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईसीसी ने बतौर सदस्य श्रीलंका पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।


अब जब तक ICC प्रतिबंध नहीं हटाती है तब तक श्रीलंका किसी भी ICC के इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेगा।  बता दें कि भारत में एक दिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और श्रीलंका लीग मुकाबले में खराब प्रदर्शन के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वर्ल्ड कप पर इसका कोई असर नहीं दिखेगा।