ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक का बड़ा ऐलान, भारत को मिलेगा 1 बिलियन डॉलर का पैकेज

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसी बीच कोरोना से महाजंग लड़ रहे भारत को वर्ल्ड बैंक ने बड़ी राहत दी है. कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक ने भ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है.  इसी बीच कोरोना से महाजंग लड़ रहे भारत को वर्ल्ड बैंक ने बड़ी राहत दी है. कोरोना संकट के बीच वर्ल्ड बैंक  ने भारत को 1 बिलियन डॉलर का पैकेज देना का ऐलान किया है.

यह पैकेज सरकार के कार्यक्रमों के लिए दिया जाएगा. यह पैकेज सामाजिक सुरक्षा पैकेज होगा. इससे पहले कोरोना से जंग के लिए भारत को ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का ऐलान किया था. जिसके बाद अब वर्ल्ड बैंक ने पैकेज देने का ऐलान किया है.

बता दें कि विश्व बैंक के एक बिलियन डॉलर (यानि की करीब 7600 करोड़) सामाजिक सुरक्षा पैकेज का इस्तेमाल देश में कोरोना वायरस रोगियों की बेहतर जांच, कोविड-19 अस्पताल के उच्चीकरण और लैब को बनाने में किया जा सकता है.  वर्ल्ड बैंक के इस पैकेज का लाभ हम सभी को मिलेगा. बता दें कि इन सब के बीच देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से जारी किए गए आंकड़ें के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 82 हजार के करीब जा पहुंची है. वहीं मौत का आंकड़ा 2650  पहुंच गया है.