ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

भवानीपुर से CM ममता बनर्जी की जबरदस्त जीत, प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार वोटों से हराया

DESK : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. अं

भवानीपुर से CM ममता बनर्जी की जबरदस्त जीत, प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार वोटों से हराया
First Bihar
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद ममता ने 58,389 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. बता दें, भवानीपुर विधानसभा सीट ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है. टीएमसी प्रमुख लंबे समय से इस सीट का प्रतिनिधत्व करती आई हैं.


बता दें कि ममता बनर्जी के लिए ये सीट प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ था. इस उपचुनाव में ममता बनर्जी को कुल 84709 वोट मिले, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल 26320 वोट पाईं. जबकि सीपीएम कैंडिडेट श्रीजीब को मात्र 4201 वोट हासिल हुए हैं. भवानीपुर सीट से धमाकेदार जीत दर्ज करके ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मिली हार का बदला ले लिया है. भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर भी हुए उप-चुनाव के नतीजे भी टीएमसी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं.   


इधर बीजेपी कैंडिडेट प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हार स्वीकार करता हूं, लेकिन मैं कोर्ट नहीं जा रही हूं. लोग कह रहे थे कि ममता 1 लाख वोट से जीतेंगी, लेकिन उन्हें लगभग 50 हजार वोट मिले है. मैं ममता बनर्जी को बधाई देती हूं लेकिन वह जिस तरह से चुनाव जीतीं है उसे सभी लोगों ने देखा है.