Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत 5 जिलों में हो सकती है तेज...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत 5 जिलों में हो सकती है तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 23, 2019, 1:40:46 PM

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत 5 जिलों में हो सकती है तेज बारिश, वज्रपात की भी आशंका

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने पटना समेत पांच जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में तीन घंटे के अंदर पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर के कई इलाकों में बारिश की संभावना बताई गई है. पटना समेत सभी पांच जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. यह अलर्ट तीन घंटो के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत पांच जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है.