ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

विधानसभा में आज भारी हंगामे के आसार, रामनवमी हिंसा पर सदन में सरकार को घेरेगी बीजेपी

PATNA: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार हैं। सासाराम और बिहारशरीफ समेत कुछ अन्य जिलों में हुई हिंसा को लेकर

विधानसभा में आज भारी हंगामे के आसार, रामनवमी हिंसा पर सदन में सरकार को घेरेगी बीजेपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में भारी हंगामे के आसार हैं। सासाराम और बिहारशरीफ समेत कुछ अन्य जिलों में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी आज सदन में नीतीश-तेजस्वी की सरकार को घेरेगी। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पहले से ही सरकार से जवाब मांग रही है, अब बीजेपी को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा का बजट सत्र अब महज दो दिन ही शेष रह गया है। आज सदन की कार्यवाही का 19वां दिन है। 11 बजे प्रश्नकाल के साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। आज गृह विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा को लेकर आज सदन में भारी हंगामे के आसार हैं। बीजेपी दोनों सदनों में हिंसा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेगी। वहीं सरकार की तरफ से विपक्ष को जवाब देने के लिए पूरी तैयारी की गई है।


बता दें कि 27 फरवरी से शुरू हुआ बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। चार अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब महज दो दिन ही सदन की कार्यवाही चलेगी। इन आखिरी दो दिनों के भीतर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी नीतीश-तेजस्वी की सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगी। बता दें कि बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। सत्ताधारी दल और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आमने सामने आ गए हैं और दोनों एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद बिहार की सियासत में फिर से गर्माहट आ गई है।