ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

विदाई के समय रोते-रोते बेहोश हुई दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

DESK : शादी समारोह में अचानक दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक आया और उसकी उसी समय मौत हो गई. घटना ओड

विदाई के समय रोते-रोते बेहोश हुई दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी समारोह में अचानक दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक आया और उसकी उसी समय मौत हो गई. घटना ओडिशा के सोनपुर की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, जुलांडा गांव में मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई. लेकिन जब उसकी विदाई हो रही थी तभी यह घटना घट गई. विदाई के समय दुल्हन खूब रो रही थी. अचानक रोते-रोते वह बेहोश होकर गिर पड़ी. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे. उसे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.


वहां पता चला की दुल्हन को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो चुकी है. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. रोजी की मौत की खबर के बाद इलाके में लोग हैरान हैं और दुखी हैं. जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी टेंशन में जी रही थी क्योंकि उसने कुछ महीने पहले अपने पिता को खो दिया था. उसके मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस विवाह का आयोजन किया था.