ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत; कई घायल

DESK : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत

West Bengal:  बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत; कई घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। इससे पहले बीरभूम जिले में पत्थर खदान में पत्थर तोड़ने के दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी।


जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। इससे पहले बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके के महेश गुड़िया ग्राम स्थित पत्थर खदान में पत्थर तोड़ने के दौरान एक पत्थर खदान में धसान होने से मौके पर काम कर रहे सात श्रमिकों की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है। जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते समय यह हादसा अनजाने में हुआ। जैसे ही धमाका हुआ तो मौके पर मौजूद जी.एम.पी.एल. के कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से भाग निकले। 


इधर, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय बीजेपी विधायक भी मौके पर हैं। फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है। पुलिस मृतकों के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क कर रही है।