ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी , चार दिन पहले PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना

DESK: हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़ी हुई इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। यह घटना सोमवार की द

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी , चार दिन पहले PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़ी हुई इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ है। यह घटना सोमवार की देर रात मालदा जिले में हुई है। पथराव की इस घटना में ट्रेन के गेट और विंडो शिल्ड में दरार आ गई है। सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा आने के दौरान मालदा स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। बता दें कि बीते 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दिवंगत मां हीराबेन को मुखाग्नि देने के बाद पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी।


इस घटना को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। BJP आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "बंगाल को उत्तर से दक्षिण को जोड़ने के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की सख्त जरुरत है.  जब सड़कों और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की बात आती है, तो ममता बनर्जी लगातार डिजास्टर रही हैं. अब वह वंदे भारत को भी सुरक्षित नहीं कर सकती हैं! उन्हें शर्म आनी चाहिए."


बता दें कि बीते 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दिवंगत मां हीराबेन को मुखाग्नि देने के बाद पश्चिम बंगाल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। वंदे भारत ट्रेन ने 1 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की है। इस हाई स्पीड ट्रेन का हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच केवल तीन स्टॉपेज है, यह ट्रेन लगभग 550 किमी की दूरी करीब आठ घंटे में तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

टैग्स