ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; जानिए क्या रही वजह

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी हुई है। इस ट्रेन के एक कोच में अचानक से आग लग गई है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। वंदे भारत ट्रेन के सी-14 कोच में आग

वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; जानिए क्या रही वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी हुई है। इस ट्रेन के एक कोच में अचानक से आग लग गई है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। वंदे भारत ट्रेन के सी-14 कोच में आग लगी है। कोच में 36 यात्री सवार थे जिन्हें  ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर सामने आई है। आज सुबह जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन निकलने लगी उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


बताया जा रहा है कि, वंदे भारत ट्रेन के सी-14 कोच में आग लगी है। इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे जिन्हें सुबह 7 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ। भारतीय रेलवे ने बताया कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा दी है। आग केवल बैटरी बॉक्स तक ही सीमित थी और आग बुझाने के बाद इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है और जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी।


आपको बताते चलें कि, गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। बीना के पहले 7 बजकर 10 मिनट के आसपास कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन के सी 14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई। आग देख ट्रेन रोकी गई।