1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Sep 16, 2020, 6:32:49 PM
- फ़ोटो
JAMUI : बिहार के कई जिलों में मौसम ख़राब है. राज्य में इन दिनों बारिश के कारण तबाही मची हुई है. बीते दिन दर्जनों लोगों की मौत के बाद बुधवार को वज्रवत की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई. घटना जमुई जिले की है. महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके की है. जहां घुटवे पंचायत में वज्रपात से झुलकसर एक महिला की मौत हो गई है. महिला घर से बाहर किसी काम के लिए निकली थी. इसी दौरान वज्रपात होने से वह इसकी चपेट में आ गई. जिसके कारण झुलसने से उसकी जान चली गई.
उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के घर में चीख चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को बिहार के विभिन्न जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई थी.