1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Thu, 29 Jul 2021 08:16:02 PM IST
- फ़ोटो
NAWADA: बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल बेलदारी गांव की है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि जब महिला खेत में काम कर रही थी तभी उसी दौरान तेज आंधी बारिश के दरम्यान ठनका गिरने से दो महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि इस दौरान एक महिला बुरी तरह से झुलस गयी। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है।
मृतका की पहचान कृष्णा चौहान की पत्नी सहोदरी देवी और गुड्डू यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला लटर यादव की पत्नी दुल्ला देवी बतायी जा रही है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।