Hindi News / news / वैशाली के भगवानपुर में क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा, मच्छरदानी की भी मांग की

वैशाली के भगवानपुर में क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा, मच्छरदानी की भी मांग की

1st Bihar Published by: Updated May 14, 2020, 3:12:05 PM

वैशाली के भगवानपुर में क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा, मच्छरदानी की भी मांग की

- फ़ोटो

HAJIPUR :खबर वैशाली से भगवानपुर से है जहां क्वॉरेंटाइन सेंटरों में व्यवस्था को लेकर हंगामा जारी है। प्रवासी मजदूरों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया है। मजदूरों ने समय पर खाना-पीना और सैनेटाइजेशन के समान के साथ-साथ मच्छरदानी की भी मांग की है।


रतनपुरा मध्य विद्यालय के छात्रावास स्थित क्वारंटाइन सेंटर से हंगामे की खबर सामने आ रही है।प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा कर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया है। मजदूरों का कहना है कि सेंटर में कोई भी व्यवस्था सही नहीं है।


क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों ने घंटों हंगाम किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां रह रहे प्रवासी मजदूरों ने समय पर खाना पानी और सैनिटाइजेशन का सामान के अलावे मच्छरदानी नहीं देने का आरोप लगाकर घंटों हंगामा किया। हालांकि मजदूरों के हंगामे के बीच भी प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली।