Hindi News / news / बिहार में स्टाफ नर्स के 9000 से ज्यादा पदों पर अप्लाई करने का...

बिहार में स्टाफ नर्स के 9000 से ज्यादा पदों पर अप्लाई करने का आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 23, 2019, 2:38:00 PM

बिहार में स्टाफ नर्स के 9000 से ज्यादा पदों पर अप्लाई करने का आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

- फ़ोटो

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन ने 9299 पदों पर बहाली निकाली है, जिसमें 9130 पद स्टाफ नर्स के हैं और 169 पद ट्यूटर के. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है. शैक्षणिक योग्यता- स्टाफ नर्स के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल और स्टेट नर्सिंग काउंसिल दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स में डिप्लोमा और ट्यूटर के पद के लिए बीएससी नर्सिंग, पोस्ट B.Sc. (नर्सिंग) या M.Sc. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स होना अनिवार्य है. इस पोस्ट पर अप्पलाई करने को इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाईट www.btsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.