ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर महिला से ठगी, खाते से 3 करोड़ का लेन-देन

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नया मामला राजधानी पटना से सामने आया है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर महिला से ठगी, खाते से 3 करोड़ का लेन-देन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नया मामला  राजधानी पटना से  सामने आया है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर एक 50 वर्षीय महिला से 20 से 25 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। इतना ही नहीं, महिला के खाते से 3 करोड़ का लेन-देन भी किया गया। आरटीजीएस और एनइएफटी के जरिए सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं। 


बताया जा रहा पीड़ित महिला न्यू चित्रगुप्त नगर कंकड़बाग की रहने वाली है। उससे पिछले 5-7 सालों से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर  ठगी  किया जा रहा था। महिला को हर बार बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जिसके बाद अब महिला के बयान पर पत्रकारनगर थाने में जालसाजी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले लोग महिला को यह भी बता देते थे कि किस समय उनके बच्चों ने क्या पहन रखा है और वे कहां हैं। इसके बाद जब वे अपने बच्चों से पूछती तो बात सही निकलती थी।इसपर महिला को शक हो गया कि उनके अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले और रुपए ऐंठ रहे लोग बड़े लो हैं। इस कारण उन्होंने अपने घर में भी किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। 


महिला ने बताया कि अंत में अकाउंट्स से ज्यादा रुपए का लेन-देन होने पर आयकर विभाग का ईमेल और मोबाइल के जरिए नोटिस आया। मैसेज में तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात का जिक्र था। इसके बाद महिला के पति को सारी बातों की जानकारी हुई।  महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। फिर यह मामला थाने पहुंचा। 


पत्रकारनगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी में महिला ने 19 आरोपितों का नाम दिया है। आरोप है कि यही लोग महिला को फोन करते थे। उनके मोबाइल नंबर का जिक्र भी प्राथमिकी में किया गया है। पुलिस ठगी सहित अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है। महिला के मुताबिक रुपये ऐंठने वाले लोग कहते थे कि उनकी पहचान आयकर विभाग के अधिकारियों से भी है। महिला को घर में छापेमारी करवाने और पति को जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों के कहने पर महिला ने दो खाते आईसीआईसीआई बैंक में खुलवाए। आरोपी महिला के बैंक खातों से संबंधित पासवर्ड ले लिया करते थे। इसके अलावा रुपये के ट्रांजेक्शन से पहले उनसे ओटीपी भी पूछते थे।