ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को 3 साल की सजा, फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

DESK: 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों का आरोपी अंडरवर्ल्ड अबू सलेम फिलहाल मुंबई की जेल में बंद है। अबू सलेम को फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की स्पेशल कोर्ट ने 3 साल जेल की सजा सुनाई है

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को 3 साल की सजा, फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों का आरोपी अंडरवर्ल्ड अबू सलेम फिलहाल मुंबई की जेल में बंद है। अबू सलेम को फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की स्पेशल कोर्ट ने 3 साल जेल की सजा सुनाई है। लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को इस मामले में अबू सलेम के अलावे उसके दूसरे दोषी परवेज आलम को भी सजा सुनाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की तलोजा जेल से कोर्ट की कार्रवाई में दोनों शामिल हुए।


मिली जानकारी के अनुसार अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी पर यह आरोप है कि उसने 1993 में अपने साथी परवेज आलम और समीरा जुमानी के साथ मिलकर लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस में अकील अहमद काजमी के नाम से पासपोर्ट बनाने का आवेदन दिया था। अबू सलेम ने आवेदन के साथ जो नाम-पता और दस्तावेज दिया था वो फर्जी था। 


अबू सलेम ने फर्जी पासपोर्ट बनाकर इसका इस्तेमाल किया था। अबू सलेम पर यह भी आरोप है कि उसने 6 जुलाई 1993 को फर्जी आईडी के जरिए पासपोर्ट बनाया। यही नहीं फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर उसने अपनी पत्नी समीरा जुमानी का भी फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।


इस मामले में 2009 में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। 1993 मुंबई सीरियल बम धमाके के मुख्य आरोपी अबू सलेम को 2002 में पुर्तगाल से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। इसके बाद से अबू सलेम मुंबई जेल में बंद है। अबू सलेम को फर्जी पासपोर्ट मामले में CBI की स्पेशल कोर्ट ने 3 साल जेल की सजा सुनाई है।