1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 21, 2019, 9:59:44 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव की है.
मृतक सिकंदर सिंह हनुमानगढ़ी का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि सिकंदर सिंह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से गंगा पानी को पार कर रहा था. इसी दौरान नदी की तेज धार में दोनों बह गये.
घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. गिरिराज सिंह ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी.