ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

ट्यूशन से घर जा रही थी 3 छात्राएं, साइकिल सवार बच्चियों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, हादसे में एक छात्रा की मौत

ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 वालिदाद कब्रिस्तान के पास मंगलवार की देर शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही तीन छात्रा को अनियंत्रित कार ने रौंद

ट्यूशन से घर जा रही थी 3 छात्राएं, साइकिल सवार बच्चियों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, हादसे में एक छात्रा की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 वालिदाद कब्रिस्तान के पास मंगलवार की देर शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही तीन छात्रा को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 


मृतका की पहचान में मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी सीधेश्वर दास के 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा कर सड़क पर हीं पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मेहंदिया थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदिया थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार छात्रा मुन्नी कुमारी रोजाना की तरह आज भी ट्यूशन पढ़ने के लिए वालिदाद गई थी। जैसे ही वह वलिदाद  कब्रिस्तान के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मेहंदिया थाने की पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता