ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

SARAN CRIME: ट्रक छोड़ने के एवज में 500 रूपये मांगने वाला दारोगा अशोक चौधरी सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद SP की कार्रवाई

SARAN: काम में लापरवाही के आरोप में गौरा थाने में तैनात ASI अशोक चौधरी को सस्पेंड किया गया है। जब्त ट्रक को छोड़ने के एवज में अवैध रूप से 500 रूपये की मांग की गयी थी। जिसका ऑड

SARAN CRIME: ट्रक छोड़ने के एवज में 500 रूपये मांगने वाला दारोगा अशोक चौधरी सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद SP की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: काम में लापरवाही के आरोप में गौरा थाने में तैनात ASI अशोक चौधरी को सस्पेंड किया गया है। जब्त ट्रक को छोड़ने के एवज में अवैध रूप से 500 रूपये की मांग की गयी थी। जिसका ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो की जांच की गयी थी। 


जांच के बाद पता चला कि यह वायरल ऑडियो गौरा थाने में तैनात दारोगा अशोक चौधरी की है। इसी मामले में सारण के पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने यह कार्रवाई की है। दरअसल गौरा थाना कांड सं0-119/24 में जब्त ट्रक को मुक्त करने के एवज में अशोक चौधरी की ओर से 500 रूपये की मांग की गयी थी। 


सारण पुलिस कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वायरल ऑडियो क्लीप की जांच प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आरोप में पु०रा०अ०नि० अशोक कुमार चौधरी, गौरा थाना को तत्काल प्रभाव (दिनांक-26.08.2024) से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है और 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है।