BIHAR: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाले शिवम को मिला नया जीवन, समाजसेवी अजय सिंह ने दिलाया कृत्रिम पैर और नौकरी हजारीबाग डाक मंडल बना देश का नंबर 1, डाक जीवन बीमा में एक दिन में 5 करोड़ से अधिक प्रीमियम डिपॉजिट बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या: चाकू से गोदा, गोली मारी, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका डाईआर्च ग्रुप ने दिल्ली में खोला नया ऑफिस, Real Estate से लेकर FMCG सेक्टर तक का विस्तार Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी प्लस-2 विद्यालयों में नए बहाल 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, लिस्ट..... Life Style: सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी और साग? जानिए... सही कारण Bihar Elections: इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह? सुपरस्टार के संकेत से सियासी हलचल तेज Sawan 2025: बिहार के 5 प्रमुख कांवर रुट, जहां मिलती है श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ Manrega Yojna Bihar: एक दर्जन से अधिक पंचायत सेवकों पर फर्जीवाड़े का आरोप, अब होगी कार्रवाई Cricket: टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 3 में इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज शामिल
1st Bihar Published by: Updated Sun, 13 Mar 2022 07:12:53 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : किन्नरों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार पुलिस में अब किन्नर समुदाय के लोगों की सीधी बहाली होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी कर किन्नरों या ट्रांसजेंडरों को पिछड़ा वर्ग अनुसूची (2) में शामिल किया है। इसके तहत सिपाही या दारोगा की आगामी नियुक्तियों में प्रत्येक 500 पदों पर एक ट्रांसजेंडर की सीधी नियुक्ति होगी।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गृह और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। आगामी नियुक्ति के चरणों में 51 किन्नरों की पुलिस सेवा में सीधी नियुक्ति हो सकती है। सिपाही के लिए 41 और दारोगा के लिए 10 किन्नर या ट्रांसजेंडर को मौका मिलेगा। प्रत्येक 500 के स्लॉट में पिछड़ा वर्ग के रोस्टर बिंदु के विरुद्ध एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति होगी।
योग्य ट्रांसजेंडर नहीं मिलने पर इसे पिछड़ा वर्ग कोटि के सामान्य उम्मीदवार से भरा जाएगा। बैठक के बाद इसकी अनुशंसा की गई है। बैठक में गृह विभाग सह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, गृह सचिव के सेंथिल कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महेंद्र कुमार व गृह विभाग विशेष शाखा के संयुक्त सचिव अनिमेष पांडेय उपस्थित थे।