ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

ट्रेनिंग कैंप में रहने वाली खिलाड़ियों से महिला प्रभारी ने कराया तेल मालिश, वीडियो हो रहा वायरल

DESK: ट्रेनिंग कैंप में रहने वाली खिलाड़ियों से भारतीय खेल प्राधिकरण की महिला प्रभारी ने तेल मालिश करवाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने

ट्रेनिंग कैंप में रहने वाली खिलाड़ियों से महिला प्रभारी ने कराया तेल मालिश, वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ट्रेनिंग कैंप में रहने वाली खिलाड़ियों से भारतीय खेल प्राधिकरण की महिला प्रभारी ने तेल मालिश करवाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रभारी शर्मिला तेजावत से मीडिया ने बात की तो इस मसले वो कुछ भी बोलने से बचती दिखीं।


दरअसल मध्य प्रदेश के धार में ट्रेनिंग के लिए देशभर से प्लेयर आते हैं। यहां उनके रहने खाने की व्यवस्था की जाती है। खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि खेल की ट्रेनिंग के बजाय खिलाड़ियों से हाथ-पैर की मालिश कराया जाता है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वायरल हो रही तस्वीर बयां कर रही है।


इस तस्वीर में धार की प्रभारी शर्मिला तेजावत खिलाड़ियों से हाथ पैर दवबा रही है। इस वीडियो को देख बच्चियों के परिजन काफी गुस्से में हैं और प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित साई सेंटर में वे अपने बच्चों को को करियर बनाने के लिए भेजते है लेकिन यहां उनके करियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 


भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रभारी शर्मिला तेजावत से जब इस संबंध में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं। ऐसे में अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है। 

टैग्स