ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला योगाचार्य गुड़ाकेश गिरफ्तार, भाजपा के बैनर-पोस्टर में दिखे थे योग गुरू

BEGUSARAI: योगाचार्य गुड़ाकेश को फुलबड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। योग चिकित्सक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम लोगों को ठगने का आरोप योगाचार्य गुड़ाकेश पर लगा है। यह आरोप गढप

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला योगाचार्य गुड़ाकेश गिरफ्तार, भाजपा के बैनर-पोस्टर में दिखे थे योग गुरू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: योगाचार्य गुड़ाकेश को फुलबड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। योग चिकित्सक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम लोगों को ठगने का आरोप योगाचार्य गुड़ाकेश पर लगा है। यह आरोप गढपुरा थाना क्षेत्र के रजौर गांव निवासी अशोक कुमार ने लगाया है। 


अशोक का कहना है कि योग चिकित्सक का नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 77 हजार रुपये की ठगी की गयी थी। यह ठगी योगाचार्य गुड़ाकेश ने की है। इसे लेकर पीड़ित ने 3 दिसंबर को फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने योगाचार्य गुड़ाकेश को उनके चाचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


इस संबंध में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया की नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी योग गुरु गुड़ाकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब योग गुरू को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। योग गुरु पर पहले भी कई लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। साथ ही मारपीट और एससी-एसटी मामले भी दर्ज कराये थे। 


योगगुरु पर फुलवरिया थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है। जिसमें नौकरी के नाम पर ठगी करने, एससी एसटी और मारपीट के मामले शामिल हैं। आरोपी गुड़ाकेश का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। गुड़ाकेश की तस्वीर बीजेपी के बैनर-पोस्टर पर भी देखी गयी थी। 


गुड़ाकेश पर केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ठग योगाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में अपनी संलिप्तता बतायी। 

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला योगाचार्य गुड़ाकेश गिरफ्तार, भाजपा के बैनर-पोस्टर में दिखे थे योग गुरू


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता