ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

थाने से चंद क़दमों की दूरी पर जोरदार बम धमाका, इलाके में दहशत का माहौल

GAYA : बिहार के गया में आज अहले सुबह एक प्राइवेट स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ है। यह घटना इमामगंज प्रखंड का बताया जा रहा है। इमामगंज थाना से 600 मीटर दूर स्थित डीएसपी स्कूल क

थाने से चंद क़दमों की दूरी पर जोरदार बम धमाका, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया में आज अहले सुबह एक प्राइवेट स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ है। यह घटना इमामगंज प्रखंड का बताया जा रहा है। इमामगंज थाना से 600 मीटर दूर स्थित डीएसपी स्कूल के पास धमाका हुआ। रात करीब दो बजे एक के बाद एक धमाके हुए। आवाज से लोग दल गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 जिंदा बम बरामद किए। एक बम का वजन एक किलो के करीब है।


इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, डीएसपी स्कूल के पास से एक-एक कर दो बमों के विस्फोट होने की जबर्दस्त आवाज मिली। किसी अनहोनी की आशंका को देख बहुत देर तक लोग घरों के अंदर ही दुबके रहें। घटना की सूचना इमामगंज पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घटना स्थल से चार बम बरामद कर लिए। चारों बम थोड़ी दूरी पर पड़े हुए थे। बरामद किए गए एक बम का वजन करीब एक किलो के करीब है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर इमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि, इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात ही घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से चार बम बरामद किए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। यही नहीं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज पता कर घटना के साक्ष्य व सुराग पता किए जा रहे हैं।