सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 21 Oct 2023 12:16:25 PM IST
- फ़ोटो
DESK: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी इको वैन पर सवार होकर दिल्ली से झारखंड जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुआ परिवार झारखंड का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात इको वैन में किसी दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय उपेंद्र, उसका भाई 36 वर्षीय बिजेंद्र, बिजेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी कांति देवी, बिजेंद्र की 12 साल की बेटी कुव ज्योति और 45 वर्षीय सुरेश शामिल हैं। जबकि हादसे में सूरज, आयुष और आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।