Hindi News / news / NRC पर तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी को घेरा, पूछा-सुशील मोदी बताएं कि...

NRC पर तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी को घेरा, पूछा-सुशील मोदी बताएं कि वो BJP में हैं या नीतीश की पार्टी में

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 19, 2019, 2:11:37 PM

NRC पर तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी को घेरा, पूछा-सुशील मोदी बताएं कि वो BJP में हैं या नीतीश की पार्टी में

- फ़ोटो

PATNA: NRC के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आड़े हाथों लिया है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल पूछा है कि सुशील मोदी बताएं कि वो बीजेपी में हैं, या फिर नीतीश कुमार की पार्टी में. तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह ने NRC को पूरे देश में लागू करने की बात कही है, वहीं सुशील मोदी कहते हैं कि NRC बिहार में लागू नहीं होगी. इसलिए सुशील मोदी को यह क्लीयर करना चाहिए कि वो बीजेपी में हैं या फिर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में. तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह को सुशील मोदी से पूछना चाहिए कि NRC पर उनका स्टेंड बीजेपी से अलग क्यों है. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि NRC पर RJD का स्टैंड साफ है, पार्टी इसके विरोध में है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट