1st Bihar Published by: Updated Nov 09, 2020, 7:29:48 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी यादव आज 31 वां जन्मदिन मना रहे हैं. तेजस्वी यादव के बर्थडे पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
तेजस्वी यादव ने अपना बर्थडे अपने परिवार की मौजूदगी में ही आधी रात को बर्थ डे केक काटा. तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उनकी बहन रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर उनको बधाई दी है. अपने ट्वीट में रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी है.

तेजस्वी यादव के समर्थक और राजद कार्यकर्ता भी धूमधाम से तेजस्वी यादव का जन्मदिन मना रहे हैं. कई जगहों पर उनके समर्थकों ने केक भी काटा है और तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने की कामना की है.