ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

तारापुर में पशुपति पारस ने चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले..जो वोटकटवा वोट के लिए घूम रहा है उससे रहिए सावधान

MUNGER: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने आज तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने की

तारापुर में पशुपति पारस ने चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले..जो वोटकटवा वोट के लिए घूम रहा है उससे रहिए सावधान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने आज तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील उन्होंने तारापुर की जनता से की। इस दौरान पशुपति पारस ने पिछले विधानसभा चुनाव की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का जो फैसला लिया वह कही से सही नहीं था। चिराग अपने जिद पर कायम रहे और बिना किसी कारण के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में अनाप सनाप बोलने लगे। पशुपति पारस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो वोटकटवा है और जो वोट के लिए घूम रहा है उससे सावधान रहिए। 


केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस सोमवार को तारापुर पहुंचे थे जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,सांसद संजय जायसवाल, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी समेत कई नेता मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि हमारे तीनों भाई में जो घनिष्ठा और प्यार था वह शायद बहुत कम ही परिवार में देखने को मिलेगा। बहुत दुख के साथ कह रहा हूं की बड़े भईया रामविलास पासवान के निधन के बाद जब बिहार में विधानसभा चुनाव हुआ तब हमने भतीजे चिराग पासवान से कहा था कि हम एनडीए के पार्ट हैं। इसलिए हमारी राय थी कि लोजपा पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ रहे इसी बात को लेकर भतीजे से मतभेद हुआ था।


पशुपति पारस ने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगा एनडीए गठबंधन में रहूंगा। पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान के संबंध में कहा कि किसी ने चिराग को कहा था कि अकेले चुनाव लड़िए आप बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। जबकि बिहार का मुख्यमंत्री संख्या के बल पर होता है इतनी समझदारी नहीं थी। वे अपने जिद पर कायम रहे और बिना किसी कारण के नीतीश जी के संबंध में अनाप सनाप बोलने लगे। जब चिराग ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया तब पार्टी टूटने के कगार पर आ गयी थी। 


चुनाव के बाद हमें लगा कि अब पार्टी समाप्त हो जाएगी। भईया ने जो सपना देखा था वह चकनाचूर हो जाएगा। तब मुझे बड़ा फैसला लेना पड़ा। आज हम अलग है। सुनने में यह आ रहा है अगला चुनाव वे जमुई से नहीं लड़ेंगे। उनका चुनाव चिन्ह हेलिकॉर्प्टर है। झोपड़ी से हेलिकॉप्टर पर चढ़ गये है। पशुपति पारस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो वोटकटवा है और जो वोट के लिए घूम रहा है उससे सावधान रहिए। 



टैग्स