ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

टला बड़ा रेल हादसा : अचानक पटरी से उतरकर खेत में गया रेल इंजन, मचा हड़कंप

GAYA : किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज स्टेशन और कोल्हना हाल्ट के बीच रेल इंजन ट्रैक से उतरकर खेत में चली गई। इस इंजन को गया की ओर ले जाया जा रहा था तभी यह अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही क

टला बड़ा रेल हादसा : अचानक पटरी से उतरकर खेत में गया रेल इंजन, मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज स्टेशन और कोल्हना हाल्ट के बीच रेल इंजन ट्रैक से उतरकर खेत में चली गई। इस इंजन को गया की ओर ले जाया जा रहा था तभी यह अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि कोई बोगी इंजन के साथ नहीं थी। 


वहीं, इस घटना के बाद रेल राहत दल ने इंजन को ट्रैक पर वापस लाने का प्रयास किया। घटना में किसी प्रकार के क्षति की सूचना नहीं है।


बताया जा रहा है कि किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के निकट एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लुप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया।


सूत्र के अनुसार इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए कि उसे खेत में चले जाने के पीछे की वजह क्या है? 


उधर, घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। वज़ीरगंज स्टेशन प्रबंधक से इस संबंध में बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोबाइल रिसीव नही कर सके।