ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

टल गया बड़ा रेल हादसा : बोगियों से अलग हो गया अर्चना एक्सप्रेस का इंजन : बच गई सैकड़ों रेल यात्रियों की जान

DESK : एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ता रहा। इसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने

टल गया बड़ा रेल हादसा : बोगियों से अलग हो गया अर्चना एक्सप्रेस का इंजन : बच गई सैकड़ों रेल यात्रियों की जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ता रहा। इसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने जब शोर मचाया और ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। उसके बाद ड्राइवर ने इंजन को रोक लिया और तब इंजन को बोगियों से जोड़ा गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 


मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या- 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। तभी सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया। इसके बाद खन्ना स्टेशन के पास इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक अकेला ही दौड़ता रहा। यह हादसा आज सुबह की है। जिसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने शोर मचाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। 


वहीं, रेलवे अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया। ड्राइवर इंजन वापस लेकर आया और फिर उसे ट्रेन से जोड़ा गया। इस हादसे से रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि बॉक्स और इंजन के बीच का क्लैंप टूट गया था। जिससे इंजन बोगी से अलग हो गया। रेलवे फिलहाल इसकी जांच कर रहा है। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


उधर, ट्रेन कोच अटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया। खन्ना में इंजन खुल गया और काफी आगे तक चला गया। उन्होंने इस मामले में अपना वायरलेस संदेश रेलवे अधिकारियों को दे दिया। उसके बाद इंजन को वापस लाकर ड्राइवर ने उसे बोगियों से जोड़ा दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।