ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

ताजिया जुलूस के दौरान मुंह में केरोसिन तेल भरकर आग का गोला फेंकने से झुलसी बच्ची की मौत, करतब दिखाने वाला गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भुट्टा चौक के पास दादी के साथ मुहर्रम का ताजिया जुलूस देखने गई 7 वर्षीय बच्ची निधि की मौत हो गयी। पुलिस ने कार्रवाई करते

ताजिया जुलूस के दौरान मुंह में केरोसिन तेल भरकर आग का गोला फेंकने से झुलसी बच्ची की मौत, करतब दिखाने वाला गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भुट्टा चौक के पास दादी के साथ मुहर्रम का ताजिया जुलूस देखने गई 7 वर्षीय बच्ची निधि की मौत हो गयी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौत के जिम्मेदार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि ताजिया जुलूस के दौरान अन्य लोगो के साथ ही आरोपी मो. इरशाद अपने मुंह में केरोसिन तेल भरकर मुंह से आग का गोला निकाल रहा था। 


इसी दौरान जुलूस देख रही बच्ची निधि कुमारी बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एक समुदाय में काफी आक्रोश फैल गया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करायाा और फिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


मृतक बच्ची की पहचान गोपालपुर गांव की निधि कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक बच्ची की दादी के बयान पर नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड संख्या-27 के मोहम्मद इरशाद के खिलाफ हत्या की  प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक पर गोपालपुर अखाड़ा के ताजिया जुलूस में करतब और लाठी का खेल चल रहा था। 


ताजिया जुलुस में शामिल मो. इरशाद अपने मुँह में केरोसिन तेल भरकर मुँह से आग का गोला निकालकर करतब दिखा रहा था। इसी क्रम में उसके मुँह से फेंके गये आग के गोले की चपेट में आने से बच्ची निधि कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता