1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 4:32:28 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने देश में छायी आर्थिक मंदी पर फिर एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है. रांची में आज उन्होंन कहा कि देश में पारले-जी बिस्किट की बिक्री शायद इसलिए घट गयी है क्योंकि लोगों ने बिस्किट खाना छोड कर पेस्ट्री खाना शुरू कर दिया है. मोदी ने कहा कि देश में एक कॉरपोरेट लॉबी है जो मंदी की झूठी कहानी फैला रहा है. मोदी बोले - बिहार में नहीं है मंदी रांची में एक अखबार के कार्यक्रम में सुशील मोदी ने कहा-“मैं नहीं जानता कि कैसे पारले जी बिस्किट की बिक्री घट गयी है. अगर लोगों ने बिस्किट छोड़कर पेस्ट्री खाना शुरू कर दिया है तो ये अलग बात है.” सुशील मोदी ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में पारले-जी बिस्किट की बिक्री बढ़ गयी है. पारले-जी का क्या है मामला दरअसल पिछले महीने पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा था कि वे 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है क्योंकि उनके प्रोडक्ट पारले जी की बिक्री कम हो गयी है. पारले कंपनी के अधिकारियों ने कहा था कि स्थिति खराब है और अगर सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया तो उन्हें और कड़े कदम उठाने होंगे. पारले कंपनी ने बिस्किट पर GST की ज्यादा दर को बिक्री कम होने का कारण बताया था. मंदी पर बयानों से सुर्खियों में है मोदी मोदी देश में छायी मंदी पर अपने बयान से लगातार सुर्खियों में है. कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि सावन-भादो के कारण देश में मंदी का माहौल है. कल उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के कारण गाडियों की बिक्री कम हो गयी है.