ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सुशांत के पिता पहुंचे मुंबई, विले पार्ले शमशान गृह में होगा अंतिम संस्कार

MUMBAI : सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू समेत अन्य परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. जहां से वे लोग बांद्रा के लिए रवाना हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI :  सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू समेत अन्य परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. जहां से वे लोग बांद्रा के लिए रवाना हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर सुशांत के पिता बांद्रा पहुंच जाएंगे, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी. 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलिवुड एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा. सुशांत सिंह के प्रवक्ता ने  कहा कि  ‘‘अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा.’’   

वहीं सुशांत सिंह के बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी. आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था. पिछले हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था. जिसके बाद बहन सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं. उन्होंने बताया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं. हालांकि उन्हें नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे. जब बहन उन से मिली थीं तो वह सबसे नार्मल तरीके से ही बात कर रहे थे. 

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के  दोस्त और कुक ने बताया कि सुशांत का व्यवहार असामान्य था. सुशांत बहुत ज्यादा डिप्रेशन में था. वह नार्मल तरिके से रिएक्ट नहीं कर रहे थे. उन्होंने समय पर दवा लेना भी बंद कर दिया था.