Hindi News / news / महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया डॉक्टर, ग्रामीणों ने...

महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया डॉक्टर, ग्रामीणों ने पोल में बांधकर पीटा

1st Bihar Published by: Updated Sep 15, 2020, 9:29:11 AM

 महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया डॉक्टर, ग्रामीणों ने पोल में बांधकर पीटा

- फ़ोटो

SUPAUL: ग्रामीणों ने एक डॉक्टर को महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद तो डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. पंचायती के बाद पोल में बांधकर डॉक्टर को ग्रामीणों ने पीटा. यह घटना राघोपुर के विशनपुर दौलत की है. 

जूता चप्पल का माला पहनाया

डॉक्टर को महिला के साथ पकड़ने जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई. पंचायत में फैसला हुआ की डॉक्टर को कड़ी सजा दी जाए. जिसके बाद पोल में बांधकर पीटा गया और उसको जूते-चप्पल की माला पहनाया गया. इस दौरान आरोपी डॉक्टर और उसके परिजन छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन लोगों ने एक ना सुनी. पिटाई के बाद डॉक्टर पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. पैसा देने के बाद डॉक्टर को छोड़ गया

कई महिला के साथ कर चुका है गलत काम

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर गांव में घूमकर इलाज करता है. इसके अलावे वह वीरपुर में राज हाईटेक नामक एक निजी हॉस्पिटल चलाता है. गांव में वह महिला मरीजों की जांच के दौरान गलत काम भी करता था. इससे पहले भी कई शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देकर छोड़ दी थी, लेकिन उसकी हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ. फिर एक बीमार महिला का इलाज कर रहा था. लेकिन उसके साथ में गलत काम करने लगा. जिसके बाद लोगों ने पकड़ लिया. महिला के ससुर ने बताया कि उसका बेटा कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहता है. तबीयत खराब होने पर डॉक्टर घर आया था. लेकिन गलत काम करने लगा.