Hindi News / news / रेलवे के गड्ढे में गिरी बच्ची, निकालने में जुटे स्थानीय लोग

रेलवे के गड्ढे में गिरी बच्ची, निकालने में जुटे स्थानीय लोग

1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated Sep 05, 2020, 2:20:28 PM

रेलवे के गड्ढे में गिरी बच्ची, निकालने में जुटे स्थानीय लोग

- फ़ोटो

SUPAUL: रेलवे के गड्ढे में बच्ची गिर गई है. जिससे निकालने के लिए स्थानीय लोग जुटे हुए हैं. यह घटना भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के वार्ड नंबर 2 के पास का है.

बताया जा रहा है कि  10 साल की चंद्रकला कुमारी रेलवे लाइन के बगल में बने एक गड्ढे में गिर गई. यह गड्ढा पतला और सिमेंट का बना हुआ है. बताया जा रहा है कि पोल को लेकर बनाया गया था. उसमें ही लड़की गिर गई. जब गड्ढे से आवाज आई तो लोग पहुंचे और देखा की लड़की उसी में फंसी हुई है. 

आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर बाहर में जुट गए है. फंसी बच्ची को सांस लेने में दिक्कत नहीं हो उसके लिए वहां पंखे का इंतजाम किया गया.गड्ढे के बगल में दूसरा गड्ढा खोदकर बच्ची को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही वो भी घटनास्थल पर पहुंच बच्ची को निकालने के प्रयास में जुट गई. बच्ची को गड्ढे के अंदर जूस और पानी भी दिया जा रहा है.