Hindi News / news / STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी अपराधी, टीम ने दो गुर्गों...

STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी अपराधी, टीम ने दो गुर्गों को भी दबोचा

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 23, 2019, 5:36:40 PM

STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी अपराधी, टीम ने दो गुर्गों को भी दबोचा

- फ़ोटो

SHEIKHPURA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम ने 50 हजार के इनामी अपराधी को उसके दो गुर्गों के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने बदमाशों के पास हथियार भी बरामद किया है. पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि कुख्यात विवेक कुमार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. तीनों बदमाशों को शेखपुरा जिले के मेहुस थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 9 जींदा कारतूस बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि विवेक का आपराधिक रेकार्ड रहा है. गिरफ्तार किये गए तीनों अपराधियों की पहचान विवेक कुमार, कल्लू उर्फ मुकेश और संतोष कुमार के रूप में की गई है. इनके ऊपर मेहुस थाना, बरबीघा थाना, शेखपुरा थाना और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंद्रापुरम थाने में मामला दर्ज है. शेखपुरा से छोटू कुमार की रिपोर्ट