ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

SpiceJet की फिर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से गुजरात जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

DESK: मुंबई से गुजरात जा रही स्पाइसजेट की विमान की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइ

SpiceJet की फिर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से गुजरात जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मुंबई से गुजरात जा रही स्पाइसजेट की विमान की वापस मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। बीते एक महीने में इमरजेंसी लैंडिंग का यह 9वां मामला है। फिलहाल इसकी जांच शुरू की गयी है। 


बता दें कि पिछले दिनों नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए रोक लगा दी थी। स्पाइसजेट की उड़ानों पर इस दौरान खास निगरानी रखी जाएगी। हालांकि स्पाइसजेट के अधिकारियों ने बताया कि इससे विमान के परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि ऑफ सीजन के कारण विमान की संख्या पहले से ही कम की जा चुकी है।


बता दें कल गुरुवार को भी असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा था। जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जान खतरे में आता देख यात्री काफी डर गये और उनके बीच हड़कंप मच गया था। 


जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया था। सभी यात्रियों को वेटिंग रुम में ठहराया गया उनके खाने पीने की व्यवस्था की गयी थी। इंडिगो की विमान संख्या 6e-442 कोलकाता से दोपहर साढे बारह बजे उड़ाने भरती है और 1 बजकर 50 मिनट पर रोरैया एयरपोर्ट पहुंचती है।


 गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही विमान टेकऑफ करने को तैयार था तभी विमान का टायर रनवे से उतर कर दलदल में फंस गया था। जिसके बाद यात्रियों की जान खतरे में पड़ गयी। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया फिर दलदल में फंसे फ्लाइट के चक्के को भी निकाला जा सका।  


बता दें कि पिछले कई महीने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कभी फ्लाइट में खराबी आती है तो कभी बर्ड हिट की घटना सामने आती है। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जाती है। वही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की माने तो पिछले साल से अब तक विमानों में 478 बार तकनीकी खराबी आई।



टैग्स