ब्रेकिंग
वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखें वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखें

लोकसभा स्पीकर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश

DELHI: कल यानी 26 जून को होने वाले स्पीकर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप जारी कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी सांसदों को कल वोटिंग के दौरान हर हाल म

लोकसभा स्पीकर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कल यानी 26 जून को होने वाले स्पीकर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप जारी कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी सांसदों को कल वोटिंग के दौरान हर हाल में संसद में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है। वहीं बीजेपी ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी कर वोटिंग के दौरान बुधवार को सदन में मौजूद रहने को कहा है।


कांग्रेस संसदीय दल की तरफ से सांसदों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि, ‘कल लोकसभा में बहुत अहम मुद्दा लाया जाएगा। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से निवेदन किया जाता है कि कृपया सुबह 11 बजे से सदन के स्थगित होने तक सदन में उपस्थित रहें। इस संदेश को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाए’। कांग्रेस की तरफ से विपक्ष के उम्मीदवार के. सुरेश ने इस व्हिप को जारी किया है।


उधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सांसदों को व्हिप जारी कर कल हर हाल में स्पीकर चुनाव के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा है। बता दें कि यह पहला मौका है जब लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। पहला मौका है कि पक्ष और विपक्ष की तरफ से स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं।


इससे पहले पक्ष और विपक्ष के बीच किसी एक नाम पर सहमति बनने के बाद स्पीकर चुना जाता था लेकिन इस बार कांग्रेस ने बीजेपी के सामने बड़ी शर्त रख दी थी। जिसके बाद बीजेपी ने विपक्ष के सामने झुकने से अच्छा चुनाव कराने का फैसला लिया है। एनडीए की तरफ से पूर्व स्पीकर ओम बिरला को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि विपक्ष की तरफ से आठ बार सांसद रहे के.सुरेश चुनाव मैदान में हैं।