ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

सोनिया की मीटिंग में बिहार के विपक्षी दल के नेता भी होंगे शामिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे तेजस्वी-मांझी और कुशवाहा

PATNA : देश में कोरोना महामारी को लेकर मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. 22 मई को सोनिया गांधी विपक्षी दलों के तमाम नेताओ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना महामारी को लेकर मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. 22 मई को सोनिया गांधी विपक्षी दलों के तमाम नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगी और देश के हालात पर बातचीत होगी. इस बैठक में बिहार के विपक्षी दल के नेता भी शामिल होंगे. बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल होंगे. यह सभी नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी की मीटिंग में जुड़ेंगे. 


सोनिया गांधी की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में तेजस्वी यादव के जुड़ने की पुष्टि हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इस बैठक को लेकर खुद तेजस्वी यादव से बातचीत की है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में जुड़ेंगे. मांझी के इस बैठक में शामिल होने की जानकारी हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी है. 

माना जा रहा है कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की परिस्थितियों के बीच मौजूदा चुनौतियों पर सोनिया गांधी विपक्षी दलों के अन्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद सरकार के खिलाफ आगे की रणनीति तय कर सकती है. हालांकि कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर अभी किसी तरह की रणनीति का खुलासा नहीं किया है.

टैग्स