ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

सोने की चेन और बाइक नहीं मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाया, पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

NALANDA : नालंदा में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को सोने की चेन और बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस इसे पति-पत्नी के विवाद में आत्महत्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को सोने की चेन और बाइक नहीं मिलने पर जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस इसे पति-पत्नी के विवाद में आत्महत्या का मामला बता रही है।


सरमेरा थाना क्षेत्र से ये मामला सामने आया है। जहां जहांगीरपुर गांव में दहेज लोभी पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की आग लगा कर हत्या कर दी। मृतका प्रियंका के पिता नरेश चौधरी ने बताया पिछले साल 16 दिंसबर को बड़े लाजों-अरमान के साथ बेटी की शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही मेरा दामाद चंदू चौधरी दहेज में सोने की चेन और बाइक मांग रहा था। ससुरालवालों की मांग को घरवाले पूरा नहीं कर सके। उन्होनें बताया कि पड़ोसियों से मिली सूचना पर वे लोग आनन-फानन में प्रियंका के ससुराल पहुंचे और दामाद चंदू चौधरी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सोने की चेन और बाइक नहीं मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाया, पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है और पूरे मामले को संदेहास्पद बताया है। डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में महिला मे आग लगा कर खुदकुशी कर ली है। हालांकि उन्होनें कहा कि महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आवेदन दिया है। उन्होनें कहां जांच के बाद ये स्पष्ट हो सकेगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता