ब्रेकिंग
आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा

बेगूसराय : सड़क हादसे में 6 लोगों की बाल बाल बची जान, हाईवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर

BEGUSARAI: बेगूसराय में हुए एक सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घायल लोगों को गंभीर हालत म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI: बेगूसराय में हुए एक सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घायल लोगों को गंभीर हालत में  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंगा स्नान करने जा रहे थे लोग मामला  जिले के फुलवरिया थाना इलाके के बगरहा डीह का है जहां समस्तीपुर के चंदौरा गांव से गंगा स्नान करने कुछ लोग सिमरिय घाट आ रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. इस ठोकर के चलते ऑटो गड्ढे में पलट गया. इस ऑटो पर छह लोग सवार थे जो टक्कर के चलते गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लिया बाद में स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां लोगों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता