Hindi News / news / लॉकडाउन में नजराना वसूलने वाले दारोगा बुरे फंसे, सड़क पर हो गई फजीहत

लॉकडाउन में नजराना वसूलने वाले दारोगा बुरे फंसे, सड़क पर हो गई फजीहत

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Apr 28, 2020, 10:10:58 AM

लॉकडाउन में नजराना वसूलने वाले दारोगा बुरे फंसे, सड़क पर हो गई फजीहत

- फ़ोटो

SIWAN:  मछली चोरी करने वाला और छिनने के आरोपी दारोगा को ग्रामीणों ने घेर लिया. बच्चे से लेकर बड़ों तक ने उसकी जमकर फटकार लगाई. यह मामला सीवान जिले के नौतन का है. 

शराब के नशे में रंगदारी मांगने का आरोप

इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दारोगा को लोगों ने घेरा हुआ है. चारों तरफ से घिरा बुलेट पर बैठे दारोगा को कई युवक फटकार लगा रहे हैं. इससे पूछ रहे है कि आपको किसने अधिकार दिया है कि बिना किसी आरोप किसी के घऱ में घुस जाए. किसने आपको अधिकार दिया है कि जबरन लोगों से रंगदारी वसूले. युवकों ने मछली कारोबारी से मछली छिनने का आरोप भी लगाया है.  


पॉकेट में लेकर घुमता है शराब की बोतल

युवकों ने आरोप लगाया है कि दारोगा जबरन लोगों को फंसाने के लिए अपने पॉकेट में शराब की बोतल लेकर चलता है. वह वसूली करने के लिए बुलेट से निकलता है. बताया जा रहा है कि दारोगा वीरेंद्र उपाध्याय नौतन थाने में पदस्थापित है. लेकिन वह ड्यूटी कम अधिक वसूली में ही लगा रहता है. लोगों के साथ रंगदार की तरह पेश आता है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.