ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

SIWAN CRIME NEWS: सीवान में सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SIWAN: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने इस बार श

SIWAN CRIME NEWS: सीवान में सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने इस बार शिक्षक को निशाना बनाया है। 


सीवान के महाराजगंज थाना इलाके में एक टीचर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी रामधनी मांझी के पुत्र भरत मांझी के रूप में हुई है। जो ढेबर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक थे। भरत मांझी धनछुहा से सवान विग्रह की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शिक्षक की हत्या क्यों की गयी इसका पता लगाया जा रहा है। 


फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।