ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

सीतामढ़ी के मुखिया प्रत्याशी को बदमाशों ने दिल्ली में पीटा, इलाके के लोगों से मिलने और वोट देने की अपील करने गये थे, वीडियो वायरल

SITAMARHI: मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी पुपरी प्रखंड के अवापुर से मुखिया प्रत्याशी ज

सीतामढ़ी के मुखिया प्रत्याशी को बदमाशों ने दिल्ली में पीटा, इलाके के लोगों से मिलने और वोट देने की अपील करने गये थे, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी पुपरी प्रखंड के अवापुर से मुखिया प्रत्याशी जकी अमीन की बदमाशों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने इस कदर पीटा कि वे बेहोश होकर गिर पड़े जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। 


क्या है पूरा मामला?

दरअसल जकी अमीन मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं। सीतामढ़ी पुपरी प्रखंड के अवापुर से वे मुखिया प्रत्याशी हैं। उनके गांव के कई लोग दिल्ली में रहकर काम करते हैं। जकी अमीन गांव के लोगों से मिलने सीतामढ़ी से दिल्ली पहुंच गये। जकी अमीन ने इस दौरान गांव के लोगों से मुलाकात की और उन्हें गांव आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। 


जकी अमीन लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से यह अपील कर रहे थे। दिल्ली में जहां जहां उनके गांव के लोग रह रहे थे उनसे मिलकर सीतामढ़ी आने की अपील लगातार वे कर रहे थे। दिल्ली के नबी करीम इलाके में जब जकी अमीन गये तभी उसी दौरान लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने लात घुसों और लाठी डंडे से इस कदर पीटा की वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए लेकिन बदमाशों की यह सारी करतूत वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। 


सीसीटीवी फुटेज की बात करे तो इसमें कई लोग मुखिया प्रत्याशी जकी अमीन पर अचानक टूट पड़े। जब तक वे बेहोश होकर गिर ना गये तब तक बदमाश उन्हें पीटते ही रहे। बुरी तरह से घायल मुखिया प्रत्याशी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता