ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

सिरफिरी प्रेमिका ने आशिक पर फेंका तेजाब, हालत नाजुक

DESK : एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरी प्रेमिका ने अपने आशिक पर एसिड अटैक किया है. मामला यूपी के उन्नाव के मौरावा थाना इलाके के भवानीगंज की है. इस हमले में युवक बुरी तरह से जल गया है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरी प्रेमिका ने अपने आशिक पर एसिड अटैक किया है. मामला यूपी के उन्नाव के मौरावा थाना इलाके के भवानीगंज की है. इस हमले में युवक बुरी तरह से जल गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना सोमवार के  शाम की बताई जा रही है. खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़की लड़के से एकतरफा प्यार करती थी. उसने कई बार लड़के के सामने इसका इजहार भी किया था, पर लड़के ने इंकार कर दिया. 

जिसके बाद लड़की ने बदला लेने की नियत से एसिड अटैक का प्लान बनाया. लड़के पर तेजाब फेंकने के ल‍िए लड़की पहले से ही घात लगाकर बैठी थी. जैसे ही लड़का उस रास्ते से आया लड़की ने मौका देखकर उसके पीछे के शरीर पर तेजाब उड़ेल द‍िया और मौके से फरार हो गई. 

लड़के की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की जांच में जुट गई है. 


टैग्स