1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 19, 2019, 7:36:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के बहुचर्चित सिक्का लूट कांड के अपराधियों को घूस लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने बेउर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष प्रवेश भारती उनके अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी और थाने की गाड़ी चलाने वाले निजी चालक के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर किया है। पुलिस की तरफ से स्पेशल विजिलेंस कोर्ट के जज मधुकर कुमार के न्यायालय में चार्जशीट दायर किया गया है। आपको बता दें कि नौबतपुर सिक्का लूट कांड के अपराधियों ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस बात का खुलासा किया था कि बेउर थाने की पेट्रोलिंग जिप्सी ने लूट के सिक्के ले जा रही एक वैन को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में सेटिंग के जरिए घूस की रकम लेकर पुलिस ने अपराधियों को छोड़ दिया था। अपराधियों के इस खुलासे के बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में थानाध्यक्ष प्रवेश भारतीय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने इसी मामले में चार्जशीट दायर की है फुलवारी शरीफ के डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। बेउर के पूर्व थाना अध्यक्ष प्रवेश भारती समेत दरोगा सुनील कुमार चौधरी, विनोद कुमार राय, पुलिसकर्मी कृष्ण मुरारी तिवारी, विरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार और प्राइवेट ड्राइवर सोनू कुमार का नाम भी चार सीट में शामिल है।