ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना: दारू के नशे में टल्ली होकर लड़कियों को छेड़ता था युवक...लोगों ने किया विरोध तो जमकर काटा बवाल

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन सूबे में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. आए दिन शराब मिलने और शराब पीकर बवाल करने की ख़बरें आती हैं. ताजा मामला राजधानी पटना

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन सूबे में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. आए दिन शराब मिलने और शराब पीकर बवाल करने की ख़बरें आती हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां अंबेडकर भवन में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. दरअसल कुछ लड़के दारू पीकर अंबेडकर कॉलोनी की ओर आने-जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे. कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो शराबी उनसे भिड़ गये.


एक पक्ष.. दूसरे पक्ष के ऊपर शराब की बिक्री करने और दारू के नशे में टल्ली होकर लड़कियों से छेड़खानी का आरोप लगाने लगे. अंबेडकर भवन में रहने वाले लोगों का आरोप है कि चंदन नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब की बिक्री करता है. आरोप है कि लड़के दारू के नशे में इलाके से आने-जाने वाली लड़कियों से सरेआम छेड़खानी करते हैं.


स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जब इसका विरोध किया तो चंदन और उसके साथी लोगों से ही भिड़ गये. बवाल बढ़ने के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छापा मारा तब देसी शराब बरामद की गई. वहीं पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.


टैग्स