ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

'शिवसेना ने बाला साहब की आत्मा को सोनिया गांधी के हाथों गिरवी रख दिया ... '

DESK : महाराष्ट्र में नये सरकार के शपथ ग्रहण के बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिवसेना और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। ट्वीट के जरिए गिरिराज ने महाराष्ट्र के नये सीएम उद्धव ठाकरे और

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DESK :  महाराष्ट्र में नये सरकार के शपथ ग्रहण के बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिवसेना और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। ट्वीट के जरिए गिरिराज ने महाराष्ट्र के नये सीएम उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शिवसेना ने बाला साहब की आत्मा को सोनिया गांधी के हाथों गिरवी रख दिया..अब शिवसैनिक को प्रभु राम और अयोध्या का नाम लेने के लिए भी 10 जनपथ पर नाक रगड़नी पड़ेगी। फिऱ आगे उन्होनों लिखा है कि शिवसेना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे मुगलों ने हिन्दुस्तान में अपना पांव पसारा होगा? 

बता दें कि महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार की पारी शुरु हो चुकी है। गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के साथ ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने वाले ठाकरे खानदान के पहले सदस्य हो गए। शपथ ग्रहण समारोह में सरकार के तीनों धड़े कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। 



टैग्स